ताज़ा खबर

मेघालय

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
मेघालय
  • जनसंख्या: 3772103
  • पुरुष: 1896482
  • महिला: 1875621
  • लोकसभा सीटें: 2
  • राजधानी: शिलांग
  • चरण-1 (मतदान दर) : 67.16

भारत का राज्य मेघालय देश के उत्तरपूर्वी में भाग में स्थित है। मेघालय उत्तर और उत्तर-पूर्व भारतीय राज्य असम और दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में बांग्लादेश से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी शिलांग है। मेघालय का कुल क्षेत्रफल 22,720 वर्ग किमी है। यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी, गारो, हिंदी, खासी और पनार है। राज्य का लगभग 70% भाग वन क्षेत्र और भारत का सबसे आर्द्र क्षेत्र है। यह एक पहाड़ी राज्य है जो कि घाटियों और ऊंचे पहाड़ों के साथ बेहद खूबसूरत जगह मानी जाती है।

साल 1972 असम राज्य से दो जिलों को अलग करके मेघालय का गठन किया गया था। खासी हिल्स और गारो हिल्स मेघालय के ऊंचाई वाले जिले हैं। मेघालय का गठन असम राज्य से दो जिलों को अलग करके किया गया था, जिनमें यूनाइटेड खासी हिल्स और जैन्तिया हिल्स और गारो हिल्स है। 21 जनवरी 1972 को खासी और गारो जिलों को अलग कर दिया गया था। वहीं जयन्तियां पहाड़ियां मेघालय नया राज्य बन गया। मेघालय का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था होने के कारण, अधिकांश आबादी कृषि और संबद्ध गतिविधियों में लगी हुई है।

मेघालय ताज़ा आलेख