ताज़ा खबर

चितौड़गढ

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
राजस्थान
  • मतदान की तारीख: 26 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1819506
  • चंद्र प्रकाश जोशी
  • चंद्र प्रकाश जोशी
  • भारतीय जनता पार्टी

अजेय भूमि के नाम से विख्यात राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र का देश के इतिहास में विशेष स्थान रहा है। महाराणा प्रताप की भूमि चित्तौड़गढ़ मेवाड़ में ही आता है। वर्तमान में यहां से सांसद चंद्र प्रकाश जोशी हैं। भाजपा के चंद्र प्रकाश जोशी ने कांग्रेस सांसद गिरिजा व्यास को लोकसभा चुनाव 2014 में 3 लाख 16 हजार 857 मतों के भारी अंतर से हराया। चंद्र प्रकाश जोशी को 7,03,236 और कांग्रेस से गिरिजा व्यास को 3 लाख 86 हजार 379 वोट मिले थे।


मेवाड़ की ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ संसदीय सीट पर आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट जनसंघ के खाते में गई और यूएम त्रिवेदी सांसद बने। लेकिन 1957 और 1962 के चुनाव में कांग्रेस के मणिक्यलाल वर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं साल 1967 में कांग्रेस के ही ओंकार लाल वोहरा सांसद चुने गए। 1971 में जनसंघ ने एक बार फिर वापसी की, जिसके बाद 1977 में जनता पार्टी ने इस सीट पर कब्जा जमाया। 1980, 1984 में फिर कांग्रेस ने जीत दर्ज की और निर्मला कुमारी सांसद बनीं। जिसके बाद 1989 में भाजपा और 1991, 1996 जसवंत सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी के....

राजस्थान ताज़ा आलेख