ताज़ा खबर

लक्षद्वीप

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
लक्षद्वीप
  • मतदान की तारीख: 19 अप्रैल
  • जनसंख्या: 49922
  • मोहम्मद फैजल पीपी
  • मोहम्मद फैजल पीपी
  • राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी

भारत के सात केंद्रशासित प्रदेशों में से एक लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है। यह एक द्वीप समूह है जो भारत के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में है। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार लक्षद्वीप की आबादी 78,568 है। मलयालम और अंग्रेजी यहां की मुख्य भाषा है। लक्षद्वीप समूह में कुल 36 द्वीप हैं जिनमें से केवल सात पर जनजीवन है। लक्षद्वीप के लोगों को मुख्य पेशा मत्स्य उद्योग है जबकि पर्यटन के हिसाब से लक्षद्वीप काफी महत्व रखता है। लक्षद्वीप मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। इनके अलावा हिंदू और ईसाई भी यहां अच्छी तादाद में हैं। इतिहास के बात करें तो छठी शताब्दी में लक्षद्वीप बौद्ध धर्म का केंद्र हुआ करता था लेकिन ग्यारहवीं शताब्दी के आते-आते यहां इस्लाम धर्म अपने पैर पसार चुका था। बाद में यह क्षेत्र चोला वंश के शासकों के पास आया।

राजनैतिक दृष्टिकोण से देखें तो यह एक केंद्रशासित प्रदेश है और उपराज्यपाल यहां प्रशासक होते हैं। लक्षद्वीप में लोकसभा की एक सीट है जिस पर ज्यादातर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। लक्षद्वीप में सन् 1957 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था। सन् 1967 से लेकर 1999 तक....