ताज़ा खबर

मंडी

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
हिमाचल प्रदेश
  • मतदान की तारीख: 19 मई
  • जनसंख्या: 1150408
  • राम स्वरूप शर्मा
  • राम स्वरूप शर्मा
  • भारतीय जनता पार्टी

मंडी लोकसभा सीट हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों में से एक है। जनसंख्या के लिहाज से शिमला के बाद यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। एक पर्यटन स्थल के रूप में मंडी "वाराणसी ऑफ हिल्स" या "छोटी काशी" या "हिमाचल की काशी" के रूप में जाना जाता है। मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 11,50,408 है। इनमें से 5,87,833 मतदाता पुरुष हैं और 5,62,575 महिलाएं हैं। मंडी सीट से इस समय भारतीय जनता पार्टी के नेता रामस्वरुप शर्मा सांसद हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता रामस्वरुप शर्मा ने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को 39,856 वोटों से हराया था। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 63 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर 7,26,094 लोगों ने मतदान किया था। इनमें 3,77,569 मतदाता पुरुष और 3,48,525 मतदाता महिलाएं थीं।

मंडी लोकसभा सीट का इतिहास

1957 में मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के जोगिंदर सेन पहले सांसद चुने गए थे। जिसके बाद 1962 और 1967 इस सीट पर कांग्रेस के ललित सेन चुनाव जीते। ....

हिमाचल प्रदेश ताज़ा आलेख