ताज़ा खबर

अमरेली

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
गुजरात
  • मतदान की तारीख: 7 मई
  • जनसंख्या: 1486286
  • कच्चादिया नरनभाई भीकाभाई
  • कच्चादिया नरनभाई भीकाभाई
  • भारतीय जनता पार्टी

गुजरात का अमरेली लोकसभा क्षेत्र जिसपर काफी लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है। यह लोकसभा क्षेत्र अमरेली और भावनगर जिले के अंतर्गत आता है। वर्तमान में यहां से नारनभाई कछाड़िया सांसद है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नारनभाई कछाड़िया को 4 लाख 36 हजार 715 वोट मिले थे। 

कांग्रेस उम्मीदवार विरजी भाई ठुम्मर 2 लाख 80 हजार 483 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।अमरेली के राजनीतिक इतिहास को देखें तो साल 1957 से लेकर 1967 तक इस सीट पर कांग्रेस की जयाबेन शाह की जीत होती रही। 

1971 में कांग्रेस के जीवराज मेहता की जीत होती है। 1977 के चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस की जीत होती है और सांसद बनते हैं द्वारका दास पटेल। 1984 तक सात बार यहां से कांग्रेस पार्टी को जीत मिली। लेकिन 1989 में जनता दल के मनुभाई ने कांग्रेस के विजय क्रम पर ब्रेक लगा दिया। 

इसके बाद लगातार भाजपा यहां से जीतती रही और दिलीप संघानी 1991, 1996, 1998 व 1999 में लगातार यहां से चुनकर संसद जाते रहे। 2004 में इस सीट पर कांग्रेस एकबार फिर विजयी हुई। इसके बाद 2....

गुजरात ताज़ा आलेख