ताज़ा खबर

उत्तर पूर्वी दिल्ली

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
दिल्ली
  • मतदान की तारीख: 25 मई
  • जनसंख्या: 1957708
  • मनोज तिवारी
  • मनोज तिवारी
  • भारतीय जनता पार्टी

राजधानी दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीट हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट भी उनमें से एक है। वर्तमान में यहां से सांसद भाजपा के मनोज तिवारी हैं। साल 2014 के लोकसभा के चुनाव में मनोज तिवारी को 5 लाख 96 हजार 125 वोट मिले थे। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रो. आनंद कुमार को 4 लाख 52 हजार 41 वोट प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल 2 लाख 14 हजार 792 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 


उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई। 2009 में इस सीट पर सबसे पहले लोकसभा का चुनाव हुआ। दस साल पहले वर्ष 2008 में उत्तर-पूर्वी संसदीय सीट का परिसीमन के बाद गठन हुआ था।


यह पहले पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट का हिस्सा थी। इस सीट पर अब तक दो बार चुनाव हुए हैं, जिसमें एक बार कांग्रेस और दूसरी बार भाजपा ने जीत हासिल की। इस सीट पर हमेशा बाहरी उम्मीदवार ने आकर जीत हासिल की है। पूर्वी दिल्ली होते हुए लाल विहारी तिवारी हों या फिर अलग सीट बनने के बाद जय प्रकाश अग्रवाल या मनोज तिवारी, चुनाव से पहले यह सीट उनके लिए अंजान थी।


साल 200....

दिल्ली ताज़ा आलेख