ताज़ा खबर

अजमेर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
राजस्थान
  • मतदान की तारीख: 29 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1683261
  • भागीरथ चौधरी
  • भागीरथ चौधरी
  • भारतीय जनता पार्टी

राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से साल 2014 में भाजपा के सांवर लाल जाट ने चुनाव जीतकर संसद भवन का सफर तय किया था। लेकिन उनके निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें कांग्रेस विजयी हुई और रघु शर्मा यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे। रघु शर्मा ने भाजपा के रामस्वरूप लांबा को 84 हजार 162 मतों से हराया। रघु शर्मा को 6 लाख 11 हजार 514 मत मिले जबकि भाजपा के रामस्वरूप लांबा 5 लाख 27 हजार 100 हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। लेकिन दिसंबर 2018 में रघु शर्मा भी लोकसभा से इस्‍तीफा दे दिया।


अजमेर लोकसभा सीट के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो 1989 से लेकर 1998 तक तीन संसदीय चुनाव में भाजपा के रासा सिंह रावत ने यहां जीत दर्ज की। इसके बाद कांग्रेस के प्रभा ठाकुर ने अपने जीत के साथ कांग्रेस का खाता खोला। साल 1999 के चुनाव में फिर से यहां रासा सिंह रावत की जीत हुई और उन्होंने अपने विजय क्रम को 2009 तक बरकरार रखा। रासा सिंह रावत इस सीट से पांच बार चुनाव जीतने वाले सांसद बने। साल 2009 में कांग्रेस ने इस सीट पर राजस्थान के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को चुनाव लड़वाया....

राजस्थान ताज़ा आलेख