ताज़ा खबर

बालासोर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
  • मतदान की तारीख: 29 अप्रैल
  • जनसंख्या: 1366218
  • प्रताप चंद्रा सारंगी
  • प्रताप चंद्रा सारंगी
  • आपराधिक मामले: 0
  • भारतीय जनता पार्टी

ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं, जिसमें से एक बालासोर लोकसभा सीट है। वर्तमान समय में इस सीट पर बीजू जनता दल (बीजेडी) का कब्जा है। बीजेडी के रबींद्र कमार जेना (Rabindra Kumar Jena) इस समय बालासोर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर देखें तो बालासोर जिला की जनसंख्या 1.44 लाख है। हालांकि बालासोर संसदीय क्षेत्र की बात करें तो यहां की जनसंख्या 19.5 लाख है। वहीं 2014 आम चुनाव की बात करें तो 13,49,834 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए, जिसमें पुरुषों की संख्या 685,412 और महिलाओं की संख्या 654,422 रही।  

बालासोर संसदीय क्षेत्र में पहली बार 1951 में चुनाव हुए थे। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भगवत साहु (Bhagabat Sahu) ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद इस सीट पर 1996 तक ज्यादातर समय कांग्रेस का कब्जा रहा। 1998 से 2009 तक इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा। 2014 आम चुनाव की बात करें तो बीजेडी प्रत्याशी रबींद्र कुमार जेना ने भाजपा के प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi) को 141,825 वोटों के अंतर से हराकर कब्जा जमाया ....

ताज़ा आलेख