ताज़ा खबर

समस्तीपुर

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
बिहार
  • मतदान की तारीख: 13 मई
  • जनसंख्या: 1504451
  • रामचंद्र पासवान
  • रामचंद्र पासवान
  • लोक जनशक्ति पार्टी

बिहार का समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र महान जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि व उनकी कर्मभूमि रही है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में इसका नाम सोमवती था जो बाद में सोमवस्तीपुर और फिर समस्तीपुर हो गया। 14 नवंबर 1972 को समस्तीपुर को अलग जिले का दर्ज़ा मिला। समस्तीपुर के वर्तमान सांसद रामचंद्र पासवान ने साल 2014 में कांग्रेस के अशोक राम और जदयू के महेश्वर हज़ारी को मात देते हुए राजग की उपस्थिति दर्ज करवाई। रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान को 2 लाख 70 हज़ार 401 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के अशोक राम को 2 लाख 63 हज़ार 529 वोट प्राप्त हुए। जदयू के महेश्वर हज़ारी 2 लाख 124 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।


साल 1952 में कांग्रेस के सत्यनारायण सिन्हा समस्तीपुर के पहले सांसद बने। 1977 में कर्पूरी ठाकुर ने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए यमुना प्रसाद मंडल को चुनाव हराया। 13 साल के लंबे अंतराल के बाद 1984 में कांग्रेस को इस सीट पर फिर से जीत मिली। रामदेव राय यहां से सांसद चुने गए। कर्पूरी ठाकुर राम देव राय से चुनाव हार गए थे। समस्तीपुर की सूरत 2009 म....

बिहार ताज़ा आलेख