ताज़ा खबर

नालंदा

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
बिहार
  • मतदान की तारीख: 1 जून
  • जनसंख्या: 1951967
  • कौशलेंद्र कुमार
  • कौशलेंद्र कुमार
  • जेडीयू
  नालंदा की सीट मुन्ना की सीट मानी जाती है। मुन्ना यानि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट। इस सीट से वर्तामन में जनता दल यूनाइटेड के कौशलेंद्र कुमार सांसद हैं। साल 2014 में कौशलेंद्र कुमार को 3,21,982 वोट मिले थे, तो वहीं लोजपा के उम्मीदवार सत्यानंद शर्मा को 3,12,355 वोट मिले थे।

नालंदा बिहार का एकमात्र संसदीय क्षेत्र है, जहां लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल कभी खाता खोलने में कामयाब नहीं हो पाई है। इस सीट पर 1952 से 1971 के बीच हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का कब्जा था। अपातकाल के बाद भारतीय लोक दल ने चुनाव जीता था। नालंदा की इस सीट पर तीन बार वामपंथी दलों का भी कब्जा रहा है। 1996 में जॉर्ज फर्नांडिस नालंदा में चुनाव जीतते हैं। 1998 और 1999 में भी जॉर्ज फर्नांडिस ही चुनाव जीतते हैं। लेकिन 2004 में नीतीश कुमार बाढ़ और नालंदा दो जगह से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं। जहां बाढ़ में उन्हें हार का सामना करना पड़ता है वहीं नालंदा से वो चुनाव जीत जाते हैं। नालंदा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की सात सीटें आती हैं-


बिहारश....

बिहार ताज़ा आलेख